पारदर्शिता और सहमति फ़्रेमवर्क के दूसरे वर्शन की नीतियां
Google, IAB यूरोप पारदर्शिता और सहमति फ़्रेमवर्क में हिस्सा लेता है. साथ ही, इसकी ज़रूरी शर्तों और नीतियों का पालन भी करता है. इस फ़्रेमवर्क के तहत, Google, विज्ञापनों को प्रबंधित करने में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों से जुड़े वेंडर के तौर पर काम करता है. ये उत्पाद यहां दिए गए हैं. Google एक 'सहमति प्रबंधन प्लैटफ़ॉर्म' (Funding Choices) के तौर पर भी काम करता है.
हमारी 'वेंडर पहचान संख्या' 755 है.
हमारी 'सहमति प्रबंधन प्लैटफ़ॉर्म' पहचान संख्या 300 है.
विज्ञापनों को प्रबंधित करने के लिए इस्तेमाल होने वाले Google के जो उत्पाद, पारदर्शिता और सहमति फ़्रेमवर्क के दूसरे वर्शन के तहत काम करते हैं, उनके नाम यहां दिए गए हैं:
- Ad Manager और Authorized Buyers (इनमें ओपन बिडिंग भी शामिल है)
- AdSense
- AdMob
- टीसीएफ़ (पारदर्शिता और सहमति फ़्रेमवर्क) के दूसरे वर्शन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर Display & Video 360
- टीसीएफ़ के दूसरे वर्शन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर Search Ads 360
- टीसीएफ़ के दूसरे वर्शन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर Campaign Manager
- टीसीएफ़ के दूसरे वर्शन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर Google Ads
- टीसीएफ़ के दूसरे वर्शन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर YouTube का 'प्रकाशकों के लिए प्लेयर' प्लैटफ़ॉर्म
- टीसीएफ़ के दूसरे वर्शन से जुड़ी प्रॉपर्टी पर Google Analytics की विज्ञापन सुविधाएं
- अहम जानकारी: Google Analytics की साइट मेज़रमेंट सेवा, टीसीएफ़ के दूसरे वर्शन के साथ नहीं जोड़ी जा सकती.
IAB यूरोप पारदर्शिता और सहमति फ़्रेमवर्क के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया https://iabeurope.eu/transparency-consent-framework/पर जाएं.